पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मौत के बाद मुआवजे के लिए गोला थाने का घेराव

मौत के बाद मुआवजे के लिए गोला थाने का घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगनपुर | प्रखंड क्षेत्र के हुप्पू गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने रविवार सुबह को गोला थाने का घेराव किया। बताया गया कि 12 अप्रैल को यात्री बस के कुचलने से उक्त गांव के पिता पुत्र की मौत हो गई थी। इसके मुआवजा भुगतान को लेकर मृतक के आश्रितों व ग्रामीणों ने पांच लाख रुपए मांग कर रहे थे। मांग को लेकर ग्रामीण घंटों तक थाने में जमे रहे। थाना प्रभारी एके मिश्रा ने इस पर कानूनी प्रक्रिया के अनुसार हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। ग्रामीण वापस घर लौट गये। बताया गया कि हुप्पू गांव निवासी पिता पुत्र की मौत यात्री बस के कुचलने से हो गई थी। पिता के शव का अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया। वहीं पुत्र के शव का अंतिम संस्कार रविवार को किया गया।

खबरें और भी हैं...