बैठक में उपस्थित कुम्हार महासंघ के लोग।
भास्कर न्यूज| मगनपुर
डाक बंगला परिसर गोला में रविवार को झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की गोला प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राधा विनोद प्रजापति और संचालन मदन प्रजापति ने किया। 3 जून को कुशवाहा धर्मशाला रामगढ़ में आहूत राज्यस्तरीय सम्मेलन की सफलता के लिए जोरदार तैयारी करने के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। कहा गया सम्मेलन में समाज के लोगों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेरमो विधायक योगेंद्र महतो बाटुल और विशिष्ट अतिथि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीचन्द प्रजापति मौजूद रहेंगे। यहां लिए गए अन्य प्रस्तावों में गोला प्रखंड कमेटी का विस्तार सर्वसम्मति से किया गया। रंजीत प्रजापति अध्यक्ष और महामंत्री पद पर राजेंद्र प्रजापति चुने गये। मौके पर त्रिलोचन प्रजापति, जगदीश प्रजापति, नरेश प्रजापति, बचन प्रजापति, उमेश प्रजापति, मनोज प्रजापति, गनेश प्रजापति,बीरबल प्रजापति, लखिन्द्र प्रजापति, दिनेश प्रजापति आदि मौजूद थे।