पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मर्ज विद्यालय की राशि निकासी पर रोक

मर्ज विद्यालय की राशि निकासी पर रोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगनपुर | गोला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मर्ज होने की सूची जारी करते हुए उन विद्यालयों के राशि निकासी पर पूर्ण रुप से रोक लगा दी गई। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गोला के द्वारा विलय व विलीन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पत्र प्रेषित कर निर्देश दिया गया है की अपने अपने विद्यालय के चल अचल संपत्ति के साथ विलीन होने वाले विद्यालय में प्राप्ति के साथ निर्देश अनुपालन सुनिश्चित करें मर्ज विद्यालय के प्रधानाध्यापक किसी भी प्रकार की राशि निकासी नहीं करेंगे। अनुपालन नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पत्र में कहा गया है कि जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार नजदीकी के स्कूलों का विलय किया गया है। क्षेत्र के 53 स्कूलों का अब तक विलय किया गया है ।प्रतिलिपि संबंधित प्रधानाध्यापक, अध्यक्ष, मुखिया, बीपीओ, बीआरपी ,सीआरपी को प्रेषित की गई है।

खबरें और भी हैं...