पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसियों ने कर्नाटक मामले में पीएम का फूंका पुतला

कांग्रेसियों ने कर्नाटक मामले में पीएम का फूंका पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रति रोष प्रकट किया है। कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक चुनाव में सरकार न बना पाने से आहत होकर गुरुवार को सुभाष चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इससे पहले जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ता सुभाष चौक पर पहुंच कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री को शपथ दिलाना सरासर गलत है। वहां के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर शपथ ग्रहण करवा कर कर्नाटक में संवैधानिक मान्यताओं को दरकिनार किया है। भाजपा की सरकार तानाशाही सरकार है, डरा धमका कर केवल सत्ता में काबिज होने का काम कर रही है , यह भ्रष्टाचार का मामला बनता है। विधायकों को डराना धमकाना खरीद फरोख्त करना या भाजपा की नीति और नीयत में समाहित है जिसका हम सभी विरोध करते हैं।

देश की जनता भाजपा के इस तानाशाही रवैया को देख रही है आने वाले समय में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। मौके पर जयप्रकाश सिंह , राम विनय महतो गोला , सुधीर सिंह , मुन्ना पासवान, , कामेश्वर महतो, रुपेंद्र महतो, विजय यादव, पंकज मिश्रा, दयानंद महतो, अशोक बेदिया, संदीप कुशवाहा, अरुण करमाली, छोटेलाल महतो, बृजनंदन सिंह, रियाज अहमद, मिथिलेश गुप्ता, मुकेश कुमार, अरुण सिन्हा ,राजू मंडल आदि मौजूद थे।

रामगढ़ जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रति रोष प्रकट किया

सुभाष चौक पर पीएम का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...