रामगढ़ | चौरसिया समाज की बैठक गुरुवार को गोलारोड स्थित मोदी भवन में जिलाध्यक्ष महेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मंच संचालन अयोध्या प्रसाद चौरसिया ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, आपसी एकता, चौरसिया पत्रिका की रूप-रेखा और जनगणना पर विशेष रूप से चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से भरत चौरसिया, गोपाल प्रसाद, बबलू मोदी, संतोष मोदी, किशोर कुमार भगत, एपी चौरसिया, पारसनाथ चौरसिया, लक्ष्मण मोदी, रामनरेश चौरसिया, मानिक लाल चौरसिया सहित कई लोग शामिल थे।