पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क जाम से परेशान हंै गोलावासी

सड़क जाम से परेशान हंै गोलावासी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोला | थाना क्षेत्र के गोला बोकारो मार्ग में बुधवार को सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक जाम रहा। जिसके कारण सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जाम के कारण रजरप्पा चौक से डीवीसी चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। बताया गया कि हमेशा यहां पर जाम लगते रहती है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है। यही स्थिति गुरुवार को भी देखने को मिला। जाम लगने का मुख्य कारण है कि सड़क के दोनों तरफ नालीबनाये जाने के वजह से हो रहा है। रामगढ़, सिकिदरी, बोकारो व सिल्ली की और से आने वाली वाहनो की संगम स्थल डीवीसी चौक है और यहां गोल चक्कर नहीं रहने के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। साथ ही कई दुर्घटना भी हो चुकी है। जिससे कई लोगों की मौत भी हुई है। बताते चले की क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से कई बार गोलचक्कर बनाने की मांग भी कर चुके हैं। लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है। प्रशासन एक-दो सिपाही तैनात कर अपनी जिम्मेवारी निभा रही हैं।

खबरें और भी हैं...