पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 13 से 15 जून तक चलेगा शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर

13 से 15 जून तक चलेगा शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगनपुर | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में सोमवार को प्रखंड स्तरीय टाॅस्क फोर्स की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ श्रीमान मरांडी ने किया। यहां मिजिल्स रुबेला शिविर व प्रशिक्षण के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि 13 से 15 जून तक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। वहीं 18 जून को अभिभावक एवं शिक्षकों के साथ बैठक व प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जायेगा। जबकि 26 जून से मिजिल्स रुबेला शिविर का आयोजन कर टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया जायेगा। इसमें नौ माह से 15 वर्ष के सभी शिशु, बालक एवं युवक-युवतियों को खसरा से बचाव के लिए टीकाकरण जायेगा। मौके पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेम कुमार, डॉ शशी प्रभा, डॉ मीठू हलधर विश्वास, पर्यवेक्षिका निधि धान, र|ा कांगडा, बीपीओ श्याम सुंदर महतो, मुनेश्वर कुमार, सतीशचंद्र गुप्ता, मनोज सहाय, मिथलेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...