पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होमगार्ड बहाली के तीसरे दिन दौड़े गोला के 400 अभ्यर्थी

होमगार्ड बहाली के तीसरे दिन दौड़े गोला के 400 अभ्यर्थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीएल खेल मैदान श्रमिक स्टेडियम में बुधवार को तीसरे दिन अहले सुबह सात बजे से प्रखंड गोला के गृह रक्षक बहाली के प्रतियोगी पहुंचे। प्रतिभागियों ने लाइन लगाकर बारी-बारी से मैदान में प्रवेश किया। दौड़ आरंभ होने से पूर्व रामगढ़ मुख्यालय डीएसपी सह समादेष्टा डाॅ. वीरेंद्र चौधरी, जेएचजी रामगढ़ कमांडेंट अजीम अंसारी, ग्राउंड इंचार्ज एसआर पिल्ले के द्वारा संयुक्त रुप से अहम निर्देश दिए गए। इधर होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में कमांडेंट सत्येन्द्र कुमार (जमशेदपुर), कमांडेंट राजेश कुमार(रांची), जमादार लिपिक अश्विनी कुमार (हजारीबाग) योगदान दे रहे है। बताया गया कि गोला से 500 परीक्षार्थियों में से लगभग 400 अभ्यर्थियों ने दौड़ परीक्षा में भाग लिया, जिसमें 80 को कामयाबी मिली। महिलाओं में 22 ने दौड़ में बाजी मारी और 58 पुरुष सफल रहे। जबकि लगभग 100 अनुपस्थित रहे। गोला से 34 सीटों पर बहाली होनी है। आज गुरुवार को रजिस्ट्रेशन क्रमांक 501 से 1037 तक के प्रतियोगी श्रमिक मैदान में उतरेंगे। मौके पर खेल कर्मी डोमन राम, लाला पासवान, दुर्गा उरांव, बाल किशुन महतो, अरविंद कुमार, कपिल पाण्डेय सहित उपस्थित थे।

सिरका के श्रमिक स्टेडियम में दौड़ आरंभ करते प्रतियोगी।

खबरें और भी हैं...