गोला| थाना क्षेत्र के गोला रांची मार्ग में स्थित रेलवे फाटक के समीप शनिवार की दोपहर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सोकला निवासी भुलू महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि बाइक सवार एक साइकिल सवार को बचाने के क्रम अनियंत्रित होकर गिर गया। इस कारण उसके माथा पर चोट लगी तथा एक पैर टूट गया । इसी दौरान रोड से गुजर रहे ममता देवी समर्थक युवा नेता सह समाजसेवी सुधीर कुमार मंगलेश व विकास कुमार मानिक पटेल ने घायल को तुरंत गोला सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया।