मगनपुर | सीएचसी गोला में कार्यरत डॉ. प्रफुल महतो रविवार को ड्यूटी से गायब पाए गए थे। इसकी सूचना पर सीएस ने प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रेम कुमार को इनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। इसकी जानकारी प्रभारी डॉ. प्रेम कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि डॉ प्रफुल महतो पिछले दस दिनों से बिना कोई सूचना के ड्यूटी से गायब हैं। जब रविवार को रकुवा गांव के लोग वज्रपात से घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे तो कोई डॉक्टर उपस्थित नहीं थे। जिसके कारण ग्रामीणों ने डॉक्टर उपस्थित नहीं होने पर अस्पताल में हंगामा भी किया गया था। वहीं देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल मगनपुर निवासी विकास कुमार के इलाज के दौरान भी डॉ प्रफुल महतो ड्यूटी में नहीं थे। इसकी शिकायत मिलने के बाद बीडीओ श्रीमान मरांडी द्वारा निरीक्षण किया गया था। जिसमें डॉक्टर के ड्यूटी में नहीं रहने की शिकायत डीसी से की गयी थी।