पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोला में हो रही है 12 से 14 घंटे की बिजली कटौती

गोला में हो रही है 12 से 14 घंटे की बिजली कटौती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड क्षेत्र में गरमी शुरू होते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है। अनियमित विद्युत आपूर्ति से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। बताया गया कि डीवीसी से हुप्पू को बराबर बिजली सप्लाई की जा रही है। इसके बाद भी हुप्पू सब स्टेशन से लोगों को एक दिन में मात्र दस घंटा ही बिजली मिल पा रही है।

लोगों ने बताया कि सरकार ने डीवीसी से यह सोचकर बिजली दिलवाई थी कि यहां के लोगों को चौबीस घंटे निर्बाध रूप से बिजली मिल पाएगी लेकिन इसके विपरीत कार्य हो रहा है। इस संबंध में महावीर पोद्दार, दशरथ महथा, अजित पोद्दार, बापी पोद्दार, मदन कुमार दास, अशोक गुप्ता ने बताया दिनभर में कब बिजली आएगी और जाएगी इसका कोई हिसाब नहीं है। वहीं रात को भी लोड शेडिंग के नाम पर घंटों बिजली गुल रहती है। जिसके कारण लोगों को रात में भी नींद पूरा करना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों से पूछने पर बताया जाता है कि डीवीसी से ही कम बिजली मिल रही है, जिसके कारण बांट-बांटकर सभी फीडरों को आपूर्ति की जा रही है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम ने बताया कि सब स्टेशन में जितना एमवीए का ट्रांसफार्मर चाहिए उससे बहुत कम एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिसके कारण ही यह स्थिति पैदा हो रही है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से अविलंब सब स्टेशन में दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

गरमी में बिजली की आंख-मिचौली से लोग हुए परेशान, हुप्पू सब स्टेशन से मिल रही है मात्र दस घंटे बिजली

हुप्पू सब स्टेशन जहां से गोला क्षेत्र में होती है बिजली आपूिर्त।

भुरकुंडा के मतकमा में मंडा पूजा 3-4 जून को

भदानीनगर | मतकमा गांव में शुक्रवार को मंडा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कहा गया कि गांव में 27 मई को होने वाला मंडा पर्व को अब 3 और 4 जून को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मेला का आयोजन किया जायेगा। मौके पर अध्यक्ष अनिल यादव, राकेश कुमार कुशवाहा, सचिव मनोज मुंडा, सुरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रविंद्र मंडा, सोनू कुशवाहा को चुना गया। बैठक में राजदेव मुंडा, सरयू मुंडा, दशरथ महतो, धना मुंडा, विपता मुंडा, झमन मुंडा, जितेंद्र करमाली माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...