प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ श्रीमान मरांडी ने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी रोजगार सेवकों को मनरेगा योजनाओं में पूरी पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया। कहा कि जो भी योजनाएं इस वित्त वर्ष में ली गई है उसे हर हाल में इसी वित्त वर्ष में पूरा करना है। वहीं लाभुकों को काम के बदले समय पर भुगतान करने को कहा। बीडीओ ने कूप का निर्माण बरसात के पूर्व पूरा कर इसकी सूचना कार्यालय को देने को कहा। उन्होंने बताया कि किसी भी हाल में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मौके पर बीपीओ नीलेश कुमार, देवनाथ राम, दीपक राम, रंजीत प्रसाद, जितेंद्र महतो, राजेश कुमार, खगेश कुमार, संगीता कुमारी, संगीता वर्मा, शंकर बसेरिया आदि मौजूद थे।