पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्युत ग्रिड के लिए चयनित भूमि का सीओ सीआई ने किया निरीक्षण

विद्युत ग्रिड के लिए चयनित भूमि का सीओ-सीआई ने किया निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युत शक्ति उपकेंद्र निर्माण कार्य का ग्रामीणों द्वारा विरोध के बाद गोला अंचलाधिकारी रितेश कुमार जायसवाल व सीआई मदन महली शुक्रवार को नावाडीह गांव भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे।

यहां सीओ ने ग्रामीणों को बताया कि जमीन पर विद्युत शक्ति उपकेंद्र निर्माण को लेकर सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। काम जब चालू करने के लिए कंपनी आई तो ग्रामीणों द्वारा भूमि पर काम नहीं करने दिया गया। मौके पर अमीन व राजस्व कर्मचारी सहित कई मौजूद थे। उधर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीडीसी से मिलकर समस्या से अवगत कराते हुए कहा है कि विद्युत शक्ति उपकेंद्र के लिए जोगिया बाबा आश्रम के समीप जमीन देने के लिए पूरे गांव के लोग तैयार हैं। लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की मांग को अनदेखी कर पंचायत भवन के समीप ही विद्युत शक्ति उपकेंद्र बनाने पर अड़े हैं। उल्लेखनीय है कि गत 17 मई को ग्रामीणों द्वारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र निर्माण का विरोध किया गया था। इस कारण बिना काम चालू किए ही अधिकारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा था।

खबरें और भी हैं...