बाइकर्स ने महिला से छीने चालीस हजार रुपए
थान क्षेत्र के मठवाटांड़ के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से चालीस हजार की छिनतई कर ली। इस संबंध में भुक्तभोगी कुसुमडीह निवासी पुरनी देवी पति महेन्द्र महतो ने थाना को दिये आवेदन में कहा है कि वे बैंक ऑफ इंडिया बनतारा शाखा से दोपहर एक बजे पैसा निकालकर पैदल घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से एक बाइक में सवार दो बदमाश आये ओर उसके हाथ से पैसाें से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। महिला ने वह पैसा अपनी लड़की की शादी के लिए निकाला था। महिला चिंतित है कि अब उसकी बेटी की शादी कैसे होगी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
भुक्तभोगी महिला।