ग्राम विकास समिति की अध्यक्ष बनीं विभा देवी
गोला | प्रखंड क्षेत्र के कुम्हरदगा गांव में ग्रामीणों की बैठक बुधवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता दीपक कुमार महतो ने किया। प्रभारी के रूप में पंचायत सेवक राजेंद्र मेहता मौजूद थे। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम विकास समिति का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष विभा देवी, सचिव लालचंद महतो, कोषाध्यक्ष रीता देवी को चुना गया। मौके पर अखिलेश्वर महथा, तोपण महथा, राजकिशोर महथा, करमचंद महथा, कृष्ण कुमार महथा,अनिल महथा आदि मौजूद थे।