पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोला में हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेज हुई छापेमारी

गोला में हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेज हुई छापेमारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
13 अप्रैल को युवती के प्रेमी और चार अन्य युवकों ने किया था दुष्कर्म

भास्कर न्यूज| मगनपुर

बरलंगा थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत अंतर्गत उडूसाड़म गांव निवासी युवती से प्रेमी व उसके चार दोस्तों ने पिछले 13 अप्रैल को सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी सेल की मदद ली जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी विष्णुदेव चाैधरी ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिये पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उल्लेखनीय है कि बीते 13 अप्रैल को युवती को उसके प्रेमी फोन करके मिलने के लिए गोला बुलाया था। जहां से अपने एक अन्य दोस्त के साथ बाइक में बैठाकर युवती को महुआटांड़ थाना क्षेत्र ले जाकर पांच दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। युवती द्वारा घटना के चौथे दिन थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी थी।

खबरें और भी हैं...