जमीन पर अवैध कब्जा कर चहारदीवारी तोड़ने का आरोप
मगनपुर | गोला प्रखंड के डभातू गांव निवासी गौरव रजवार ने गोला थाने में आवेदन देकर कुष्टेगढ़ा निवासी चतुर्भुज कश्यप एवं उनकी प|ी ममता सिंह पर खतियानी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि मेरे पूर्वज के नाम पर जमीन है, साथ ही रसीद भी कट रहा है। वहीं चतुर्भुज कश्यप ने बताया कि उक्त जमीन मेरी खरीददारी है। जिसका अपटूडेट रसीद के साथ जमीन पर शुरू से कब्जा है। इसके अलावे उक्त जमीन को कई लोगों ने खरीदा है। न्यायालय में मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमें मेरे पक्ष में डिग्री भी है।