कर्नाटक में जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रखंड भाजपा के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने रजरप्पा चौक और डीवीसी चौक में जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को बधाई दी। जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी गई । बधाई देने वालों में मंडल अध्यक्ष विजय कुमार ओझा , बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, डोमन नायक, महामंत्री जितेंद्र साहू, बबलू साव, चंद्रशेखर उपाध्याय, विनोद चौधरी, स्नेहलता चौधरी, बालकृष्ण दांगी अमित नायक, जीतलाल मुंडा, सूरज कुमार, सरस्वती देवी, सुधा देवी आदि शामिल हैं।