सड़क दुर्घटना में घायल पुत्र की मौत
गोला| थाना क्षेत्र के हुप्पू के समीप गुरुवार को बस के धक्के से घायल पुत्र अनिल कुमार की मौत इलाज के दौरान रिम्स रांची में शनिवार को हो गई।बताया गया कि अनुष्का यात्री बस के धक्के से मौके पर ही उसके पिता नंदलाल महतो की मौत हो गई थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।पिता के बाद पुत्र की मौत हो जाने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।