लोटन सेवा के साथ मंडा पूजा हुई शुरू
प्रखंड क्षेत्र के महादेव मंडा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव उपासना का पर्व मंडा शनिवार को लोटन सेवा के साथ शुरू हो गया।अहले सुबह 111 भगतिया मंदिर से निकल कर पटासुर नदी पहुंचे।इसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना की।
इसके बाद बजरंग संघ रोड से जमीन पर लोटन सेवा करते हुए मंदिर पहुंचे। इसकी अध्यक्षता विपुल कुमार दांगी ने की। इस दौरान बताया गया कि 15 अप्रैल को महिला व पुरुष टीम द्वारा छऊ नृत्य तथा 16 अप्रैल को फुलकुंदी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसे सफल बनाने को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष विपुल कुमार दांगी,सचिव देवेंद्र दांगी,कोषाध्यक्ष गजु महतो को चुना गया।
लोगों को अलग अलग जिम्मेवारी दी गई।मौके पर भूपेंद्र कुशवाहा, दीनू महतो, धनंजय कुमार, सुनील कुशवाहा, कृष्णा कुमार, महेश महतो, कामेश्वर महतो, सुबोध कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, पिंटू कुमार, निखिल कुशवाहा, गोपेश्वर महतो, दिलधर महतो, शंकर वर्मा,अंजनी कुशवाहा, सुभाष कुमार, धनंजय कुशवाहा आदि मौजूद थे।