सड़क दुर्घटना में एक घायल, रेफर
मगनपुर| रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग के पोलिटेक्निक कॉलेज मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में हुप्पू गांव निवासी हीतलाल महतो (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उप स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। इस संबंध में बताया गया कि हीतलाल शुक्रवार की देर रात को अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उक्त स्थल पर अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार घायल उउवि हुप्पू के प्रबंधन समिति अध्यक्ष हैं।