कथारा | झामुमो (उ) के प्रत्याशी उमेश महतो ने स्वांग, आईईएल कॉलोनी, झिरकी, तुलबुल, झुमरा, पचमो, तिलैया, बेडा, सुइयाडीह, मोचरो, चटनिय आदि स्थानों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जनता के हर सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहा हूं। जनता के दर्द को नजदीक से जानाता हूं। उसका निदान करने के लिए दिल में जज्बा लेकर मैदान में उतरा हूं। वहीं रंजीत महतो ने कहा कि झामुमो (सोरेन) के साथ कई दल नापाक गठबंधन करके जनता को धोखे में डालने का प्रयास किया जा रहा है। इसे जनता समझ रही है। मौके पर विरेंद्र चौहान, बाबूलाल मरांडी, विनोद मांझी, रेवालाल महतो, सरजू महतो, विनोद हांसदा, शशिभूषण महतो, भोला कुशवाहा, कार्तिक मांझी, सोमर मांझी आदि साथ थे।
उमेश महतो की जीत तय: बेनीलाल महतो
झामुमो (उ) प्रत्याशी उमेश महतो के समर्थन में पार्टी के केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो ने गोमिया, न्यू माइंस स्वांग, बैंक कॉलोनी, गंझुडीह, पीपराडीह, करमटिया, पटवा बस्ती, बांध बस्ती आदि स्थानों में जनसंपर्क अभियान चलाया।