ललपनिया | ललपनिया में भाजपा का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के तहत काम करती है। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मौके पर प्रेमलाल साव, महेश बास्के, भूपेंद्र पांडेय, पवन जैन, चेतन प्रजापति, रमेश हांसदा सहित कई लोग शामिल थे।