पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आजसू प्रत्याशी डॉ. लंबोदर महतो की पत्नी ने मांगे वोट

आजसू प्रत्याशी डॉ. लंबोदर महतो की पत्नी ने मांगे वोट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौरा करतीं आजसू प्रत्याशी लंबोदर महतो की प|ी व अन्य।

भास्कर न्यूज |कसमार

गोमिया विधानसभा उपचुनाव में आजसू प्रत्याशी डॉ. लंबोदर महतो को जिताने के लिए रविवार को उनकी प|ी कौशल्या देवी ने कसमार प्रखंड के कई गांवों मे डोर टू डोर जन संपर्क अभियान चलाया। लोगों से आजसू पार्टी के पक्ष मे केला छाप पर वोट करने के लिए अपील की। कौशल्या देवी ने कसमार प्रखंड के रघुनाथपुर, हेटबाद, बालाबईहार, भवानीपुर, लोधकियारी, डामरूगोडा, मेढा, कारूजारा, डुणडाडीह, तिलयतेरिया, बुटीटाड, कुरको मधुकरपुर, भुचुनडीह, मायापुर बरईकला, चैनपुर, सुयाडीह, आदि गांवों मे घूम-घूम कर अपने पति के पक्ष मंे वोट डालने की अपील की।

इस दौरा के क्रम उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगिण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। वहीं बेहतर योजना को धरातल पर उतारने का काम करेंगे। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को दूर किया जाएगा। गांव में कृषि के लिए सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरे पति डॉ. लंबोदर महतो को गोमिया विस का नेतृत्व करने का मौका दंे। जनता जनार्दन से अपील है कि एक बार इन्हें विधानसभा भेजने का काम करें। यहां की त्रस्त जनता को दरबदर की ठोकर नही खाने दिया जाएगा। मौके पर रीता देवी, बोबी देवी, करूणा देवी, महेंद्र महतो, संतोष महतो, भागीरथ महतो, मनोज महतो, यमुना देवी, सुमित्रा देबी, प्रतिमा देबी सहित कई कार्यकर्ता थे।

खबरें और भी हैं...