कसमार | गोमिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी माधव लाल सिंह के पक्ष में गर्री पंचायत भवन के निकट भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कसमार मंडल की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने की। बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक मंे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल व युवा मोर्चा के अध्यक्ष राकेश चौधरी, रांची जिला के युवा मोर्चा अध्यक्ष सूर्य प्रभात उपस्थित थे।
इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत ही कोई पार्टी बुलंदी पर पहुंचती है और प्रत्याशी की जीत-हार भी कार्यकर्ताओं की मेहनत ही तय करती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजना चल ही है। नरेंद्र मोदी एवं रघुवर सरकार की जितनी तारीफ करे कम है। मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पाण्डेय, कसमार प्रखंड मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, मनीष जायसवाल, रितेश तिवारी, विकास सिंह, नीरज जायसवाल, रजनी कुमार, विक्रांत तिवारी, समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।