पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम बोले राज्य की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन देगी सरकार

सीएम बोले-राज्य की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन देगी सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इनमें वे बच्चों के सभी आंकड़े अपडेट करेंगे। सभी सीडीपीओ की यह जवाबदेही होगी कि वे सेविकाओं को स्मार्ट फोन का उपयोग करने और इसमें आंकड़े अपडेट करने के लिए प्रशिक्षित करें। वे गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के जिलों की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

सीएम ने कहा कि राज्य के आठ जिलों में रेडी टू ईट बनाने का प्लांट लगाया जाएगा। जनवरी 2019 से इसका काम शुरू हो जाएगा। प्लांट से आंगनबाड़ी केन्द्रों तक रेडी टू ईट का परिवहन भी सखी मंडलों के माध्यम से ही किया जाएगा। महिलाएं ही इन कंपनियों की मालिक होंगी। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहरदगा और सिमडेगा ओडीएफ हो चुके हैं। जल्द ही गुमला, खूंटी और रांची भी ओडीएफ के लक्ष्य को पूरा करें। इस वर्ष महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता के उद्देश्यों को पूरा करते हुए पूरा राज्य ओडीएफ होना चाहिए।

19 से 21 मई तक गोमिया में करेंगे रोड शो

मुख्यमंत्री रघुवर दास का गोमिया चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय हो चुका है। वे भाजपा प्रत्याशी माधव लाल सिंह के पक्ष में तीन दिन तक क्षेत्र में रोड शो के साथ-साथ कई आम सभाओं को भी संबोधित करेंगे। पार्टी महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि 19 मई से सीएम चुनाव प्रचार करने गोमिया विधानसभा क्षेत्र जाएंगे। 19 को पेटरवार, 20 को कसमार और 21 को गोमिया प्रखंड में मुख्यमंत्री का चुनाव प्रचार कार्यक्रम हैं।

खबरें और भी हैं...