पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी मानकर चुनाव लड़ें : गौतम तिवारी

कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी मानकर चुनाव लड़ें : गौतम तिवारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साड़म | गोमिया विधानसभा उपचुनाव के तहत साड़म किसान भवन मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी गौतम तिवारी ने बूथस्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। तिवारी ने कहा कि गोमिया की जनता जग गई है। किसी के झांसे में आने वाली नहीं है।

गोमिया में विकास की गाथा लिखने के लिए जनता का सहयोग मिल रहा है। कहा कि गोमिया में विकास पूरी ईमानदारी के साथ करने का संकल्प लिए हैं। साथ ही कहा कि उन्हें मौका मिला तो गोमिया में विकास के सारे कार्य को करेंगे। कार्यकर्ताओं को पंचायत एवं बूथ स्तर पर कार्य करने के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत कर दें तो हमारी जीत सुनिश्चित है। वहीं कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं ने भी निर्दलीय प्रत्याशी गौतम तिवारी को जिताने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं...