पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत मां सहित तीन अन्य घायल

सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत मां सहित तीन अन्य घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | साड़म/तेनुघाट

गोमिया-ललपनिया पथ में दोपहर 12 बजे के आसपास ललपनिया क्षेत्र से तेज गति से आ रहे बाइक व ऑटो मेें जोरदार टक्कर होने से ऑटो पलट गया। इसमें सवार घरवाटांड़ बालूडीह निवासी मनोज तुरी के 10 वर्षीय बेटे सूरज कुमार की मौत हो गई। वहीं बच्चे की मां सहित अन्य तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार दिन के लगभग 12 बजे एक ऑटो सवारी लेकर गोमिया क्षेत्र से ललपनिया की ओर जा रहा था। इसी बीच ग्राम ढेढें के पास ललपनिया की ओर से आ रहे बाइक सवार ने ऑटो को जारदार टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक मृत बालक की मां को लेकर स्वांग स्थित मां शरदे सेवा सदन में प्राथमिक इलाज के दाखिल किया। वहीं एक अन्य घायल युवक गोमो निवासी धीरन केवट को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया तथा अन्य दो घायलों का इलाज तेनुघाट स्थित अस्पताल में किया जा रहा है। ये खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...