मन्नान मल्लिक ने किया झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी दौरा
कसमार में झामुमो प्रत्याशी के पक्ष जनसंपर्क करते पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ।
भास्कर न्यूज | कसमार
पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक ने गोमिया उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी बबीता देवी के पक्ष में बुधवार को प्रखंड के विभिन्न अल्पसंख्यक बहुल गावों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कुलागूजु, मोचरो, सुरजूडीह, गर्री, मंजूरा, बगियारी, मधुकरपुर, बरईकला, नौवाजारा आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से बबीता देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि इस चुनाव में झामुमो गठबंधन के पक्ष में लोगों का रुझान दिख रहा है। गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। यह जीत भाजपानीत सरकार गलत नीतियों को आईना दिखाने का काम करेगा। गोमिया के साथ-साथ सिल्ली में भी महागठबंधन की जीत होगी। भाजपा सरकार के प्रति जनता का आक्रोश चरम पर है। मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अध्यक्ष सलीम शहजादा, साजन अंसारी, सिकंदर कपरदार, एनुल अंसारी, कमरूल अंसारी आदि थे।