रघुवर सरकार ने गोमिया में खर्च किए हैं Rs.750 करोड़ : शाहदेव
गोमिया मोड़ में प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पत्रकारों से कहा कि गोमिया विधानसभा का चुनाव भाजपा विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि गोमिया विधानसभा में रघुवर सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास किया है। सड़क, सामुदायिक भवन, चेक डैम, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष गोमिया विधानसभा के चुनाव में घटिया स्तर की बयानबाजी पर उतर आया है। लेकिन भाजपा राजनीतिक मर्यादाओं का ख्याल रखते हुए उस स्तर की बयानबाजी नहीं कर सकती। शाहदेव ने कहा कि विपक्ष ओछी बयानबाजी कर चुनाव को विकास के मुद्दे से भटकाना चाह रहा है। लेकिन जनता उन्हें वोट की चोट के जरिए जवाब देकर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएगी।