ग्रामीणों को संबाेधित करते डॉ लंबोदर महतो।
भास्कर न्यूज | गोमिया
आजसू पार्टी के प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो ने शुक्रवार को दलाल टोला, झिरके, दरगाह मोहल्ला, नीचे बस्ती एवं दारोगा गली में अपने पक्ष में जहां जनसंपर्क चलाया। वहीं नुक्कड़ सभा के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर वोट मांगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में काफी समस्याएं हैं। इसका निदान आप सबों के हाथ में है। उन्होंने उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों से आगामी 28 मई को अपना बहुमूल्य वोट आजसू पार्टी के पक्ष में देने की अपील की। ताकि क्षेत्र समस्याओं से मुक्त हो सके। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वालों ने क्षेत्र व लोगों की उपेक्षा की है। आजसू पार्टी अल्पसंख्यक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नजरुल हसन अंसारी ने कहा कि डॉ लंबोदर महतो समझदार व सुलझे हुए व्यक्ति हैं। हम सबों को यकीन है कि जनता का एक-एक वोट आजसू पार्टी को मिलेगा। मौके पर शराफत अंसारी, खालिद खान, मोइन आदि थे।
आजसू प्रत्याशी ने साड़म व
होसिर में चलाया डोर टू डोर
जनसंपर्क अभियान
साड़म | गोमिया उपचुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को आजसू प्रत्याशी डॉ लम्बोदर महतो ने साड़म, होसिर एवं तुलबुल में डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान डॉ. लम्बोदर महतो ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 40 साल के गोमिया विधानसभा की राजनीति दो ही व्यक्तियों के धुरी में फंस कर रह गई थी। इनसे उबरकर जनता ने वर्ष 2014 के चुनाव में तीसरे व्यक्ति को अपना विधायक बनाया। परंतु तीसरे व्यक्ति ने भी जनता को ठगने का काम किया है। इसके चलते क्षेत्र की जनता को उपचुनाव में जाना पड़ा। साथ ही उन्होंने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि इस बार लोग अपने मत का प्रयोग सोच समझकर करें। मौके पर पूर्व मुखिया घनश्याम राम, सुरजीत सिंह, अमित साव, योगेंद्र केवट, मिथुन चंद्रवंशी, गजेंद्र तिवारी, खिरोधर राम सहित कई लोग उपस्थित थे।