पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झामुमो उलगुलान की जीत तय : लालू

झामुमो उलगुलान की जीत तय : लालू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमिया |झामुमो (उलगुलान) के गोमिया विधानसभा प्रत्याशी उमेश महतो के पक्ष में पार्टी के वरीय नेता लालू सोरेन व टीम ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि उमेश महतो आंदोलनकारी नेता हैं। गरीब, किसान के लिए हमेशा खडा रहते हुए उनकी अावाज उठाने का काम किए हैं। यही कारण है कि जनता का उन्हें समर्थन मिल रहा है। इस चुनाव में कुछ प्रत्याशी पैसों के बल पर तो कुछ प्रत्याशी दबंगता के बल पर प्रभाव डालने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता समझदार है, उसे अपने भले का ज्ञान है। यही कारण है कि ऐसे लोगों को जनता ने सबक सिखाने का मन बना लिया है।

लालू सोरेन के साथ रंजीत महतो, वीरेंद्र चौहान, मुकेश चौहान, किशुन पासवान, मधु पासवान, विशेश्वर महतो, पुरुषोत्तम महतो मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...