पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वोट को बेचने का काम नहीं करें गोमिया के मतदाता: सोरेन

वोट को बेचने का काम नहीं करें गोमिया के मतदाता: सोरेन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | ललपनिया

गोमिया विधानसभा के निर्दलीय उम्मीदवार निखिल सोरेन ने गोमिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दौरा किया। लोगों के बीच जाकर समस्याओं को सुना। लोगों का आक्रोश पूर्व विधायक के प्रति देखने को मिला। उनका कहना है कि वोट लेने के बाद कोई भी विधायक देखने तक नहीं आता है। आदिवासी गांव की हालत खस्ता है। विकास का कोई काम नहीं हुआ है। निखिल सोरेन ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आपलोग अपना वोट बेचना बंद कीजिए। दारु व पैसा से, लुंगी गमछा से वोट नहीं बेचें, तभी आप अच्छे उम्मीदवार को विधानसभा में भेज सकते हैं।

पूरे आदिवासी समाज ने हाथ उठाकर निखिल को समर्थन देने का संकल्प लिया। दौरा में महेश मरांडी, राजू मरांडी, पीताम्बर बेसरा, अशोक सोरेन, योगेंद्र सोरेन, बबलू ठाकुर, गोविंद हांसदा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...