पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने किया भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने किया भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसंपर्क अभियान के दौरान रविंद्र राय।

भास्कर न्यूज | गोमिया

गोमिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह के पक्ष में गुरुवार को सांसद सह झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने गोमिया के स्वांग, हजारी मोड़, न्यू माइनस, पुराना माइनस आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह को मत देने की अपील की। इस दौरान राय ने कहा कि भाजपा ही सिर्फ एक ऐसी पार्टी है जो विकास के नाम पर वोट मांगती है और इस सरकार के द्वारा पूरे राज्य में चहुमुंखी विकास का कार्य किया जा रहा है। मौके पर साड़म मंडल भाजपा अध्यक्ष भी थे।

खबरें और भी हैं...