पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • गोमो में आरओबी के निर्माण में जिला परिषद की दुकानें बन रही हैं बाधक

गोमो में आरओबी के निर्माण में जिला परिषद की दुकानें बन रही हैं बाधक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमो. गोमो में वर्षों की प्रतीक्षा के बाद करोड़ों रुपए की लागत से रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू तो हुआ। लेकिन अतिक्रमण हटने के बाद सिर्फ अब जिला परिषद की दुकानें इसमें रोड़ा अटका रही है। जिला परिषद की ओर से अब-तक इन दुकानों को तोड़ने के लिए कोई पहल नहीं किए जाने से कंपनी के समक्ष परेशानी बढ़ गई है। वरना अब-तक निर्माण कार्य लोको बाजार की ओर से प्रारंभ हो जाता। बता दें कि गोमो के तीन रेल फाटकों के उपर से आरओबी का निर्माण होना है। कंपनी ने अपना कैंप बना लिया सारा मशीन लाकर फिट भी कर दिया। पिलर के लिए टेस्टिंग का कार्य भी शुरू हो चुका। साथ ही जो भी जनता ने अतिक्रमण किए थे उसे हटवा दिया गया। लेकिन गोमो बिजली कार्यालय के सामने बने एक दर्ज दुकान के नहीं टूटने से कार्य अपनी गति नहीं पकड़ पा रहा है।

दुकानें टूटे तो लोको बाजार की ओर से काम शुरू हो जाएगा : एचआर कंपनी के एचआर ने बताया कि जिला परिषद इन दुकानों को जल्द तुड़वा दें तो हमलोग लोको बाजार की ओर से कार्य प्रारंभ कर देंगे। पहले इसी क्षेत्र से काम शुरू करना है। इस क्षेत्र का काम करने के बाद हमलोग आगे बढ़ जाएंगें। उन्होंनें कहा कि इस तरह से काम में विलंब हो सकता है। हमें क्लियरेंस चाहिए।

खबरें और भी हैं...