पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कथा सुनने से मुक्ति मिलेगी: बालकृष्ण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आचार्य को माला पहना कर स्वागत करते हीरामन नायक।

डीबी स्टार. गोमो

तोपचांची प्रखंड के रथटांड़ में चल रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान सप्ताह में कथा कहते हुए आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने कहा कि जीवन यदि धन्य करना हो तो आपको प्रभु और गुरू की शरण में जाना होगा। गुरू सही राह दिखाता है और प्रभु आप पर कृपा बरसाते हैं। कथा के अंतिम दिन जिप सदस्य हीरामन नायक ने माला पहनाकर बालकृष्ण जी महाराज का स्वागत किया। देर रात में विधायक ढुल्लू महतो भी पहुंचे। वहीं एक दिन पूर्व गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने भी कथा श्रवण किया। कथा सुनने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। बालकृष्ण जी महाराज ने कहा कि अपने घर, समाज का विकास करना है तो शराब और मांसाहार से दूर रहना होगा। तभी आप में तथा आपके बच्चों में सात्विक व्यवहार आ सकते है। कथा के दाैरान हीरामन नायक, भाजपा नेता सुरेश बढ़ई, बीस सूत्री अध्यक्ष गिरिजा शंकर उपाध्याय सहित दर्जनों लोग थे।

खबरें और भी हैं...