पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • विलय के विरोध में झामुमो चलाएगा हस्ताक्षर अभियान

विलय के विरोध में झामुमो चलाएगा हस्ताक्षर अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड सरकार द्वारा विद्यालयों के विलय किए जाने के विरोध में झामुमो अब ग्रामीणों से मिलकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। उक्त बातें पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने कही। उन्होंनें कहा कि इसकी शुरूआत तोपचांची प्रखंड के शक्तिपुर से होगी।

बुधवार को तोपचांची में श्री महतो ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने गांव-गांव में शिक्षा के विकास के लिए विद्यालयों को उत्क्रमित किया और वहां नया विद्यालय भी खोला। जिससे ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ रहा था। लेकिन वर्तमान सरकार ने ग्रामीणों को परेशान कर दिया।ं ग्रामीण के आंदोलन को धारदार बनाने के लिए झामुमो पहले हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।

खबरें और भी हैं...