गोमो में गायत्री शक्तिपीठ में प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा
गोमो में चल रहे गायत्री महायज्ञ सह गायत्री शक्तिपीठ प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन किया। वहीं गायत्री मंदिर में भव्य गायत्री मां की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर गोमो सहित आस-पास के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
गोमो रेलवे मार्केट के समीप मंगलवार से गायत्री महायज्ञ की शुरूआत हुई है। मंगलवार को सबसे पहले मां गायत्री की भव्य प्रतिमा का पूरे विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इसके बाद पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। वहीं हवन कार्यक्रम दस बजे से शुरू हुआ जो दिन के दो बजे तक चलता रहा। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्त शामिल हुए।
हवन मंडप की परिक्रमा करने वालों का भी तांता लगा रहा। कई श्रद्धालु एक सौ ग्यारह बार तो ग्यारह बार परिक्रमा करके अपनी मन्नतें मांग रहा था। कड़ी धूप में भी परिक्रमा करने वालों में कमी नहीं आयी।
कार्यक्रम स्थल में गायत्री परिवार से जुड़े सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय दिखे। इस अवसर पर आरपी गुप्ता, बीएन श्रीवास्तव, बी कुमार, घनश्याम, उर्मिला गुप्ता, आशा सिन्हा, गीता श्रीवास्तव, वंदना देवी, चिंता देवी, एसडी सिन्हा, चंद्रकला देवी और हरिद्वार से आए नरेंद्र विद्यार्थी, उमाकांत शर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
नरेंद्र शर्मा द्वारा शाम को प्रवचन दिया जा रहा है जिसे सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
स्थापित की गई गायत्री मां की प्रतिमा।
डीबी स्टार. गोमो

हवन करवाते आचार्य।