पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गांव में नहीं हो सका ग्राम समिति का गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेंदनवाडीह में ग्राम विकास समिति के गठन में भारी हंगामा हो गया। ग्रामीण आपस में ही भिड़ने लगे जिसके बाद वहां समिति का गठन नहीं हो पाया। वहीं भिखनीडीह गांव में समिति का गठन कर दिया गया है।

मंगलवार को गेंदनवाडीह गांव में समिति के गठन को लेकर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हो गए थे। लेकिन जब वार्ड में सदस्य बनाने की बात आयी तो लोग कहने लगे कि पांच वार्ड है प्रत्येक वार्ड से दो-दो सदस्य बनेगा फिर तीन सदस्य किस वार्ड से बनेगा। साथ ही योजना के चयन को लेकर भी पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि योजना का चयन हमलोग करेंगे।

इसके बाद से ही ग्रामीण आपस में तू-तू, मैं-मैं करने लगे। लगातार विरोध होता देख पर्यवेक्षक ने समिति गठन को रद्द कर दिया।

इधर भिखनीडीह गांव में समिति का गठन कराया गया जिसमें अध्यक्ष हीरा देवी, सचिव आकाश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्रकेश्वर सिंह को चुना गया।

ग्राम विकास समिति गठन के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़।

खबरें और भी हैं...