दुमदुमी में निकली भव्य कलश यात्रा
दुमदुमी गांव में हनुमान मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के विभिन्न क्षेत्रों में घूमते हुए तालाब में पहुंचा जहां विधि-विधान के साथ जल भरण करवाया गया। इसके बाद बजरंग बली की जय, दुनिया चले चले ना श्री राम के बिना राम जी चले ना हनुमान के बिना जैसे गीतों पर लोग झूमते हुए चल रहे थे। जयकारों से गांव का माहाैल भक्तिमय हाे गया। कलश यात्रा में तोपचांची की प्रमुख सरिता देवी मुख्य रूप से उपस्थित थी।