पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • मनरेगा से कुआं बना रहे लाभुक ने वार्ड सदस्य पर परेशान करने का लगाया आरोप

मनरेगा से कुआं बना रहे लाभुक ने वार्ड सदस्य पर परेशान करने का लगाया आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तांतरी पंचायत में मनरेगा योजना से साढ़े तीन लाख रुपए की लागत से अपने जमीन पर कुआं बना रहे निमाई साव को वार्ड सदस्य शंकर साव ने हंगामा करके रुकवा दिया और वहां लगाए जा रहे शिलापट्ट को तोड़ दिया। इस बात की शिकायत निमाई ने तोपचांची बीडीओ से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

निमाई ने बताया कि मैने उक्त योजना के तहत करीब बीस फीट कुआं खोद लिया है। लेकिन इसी वार्ड सदस्य शंकर साव पहुंच गए और कहा कि हमलोगों के बारे में कुछ सोचा नहीं है। पहले हमारे लिए व्यवस्था करों तब जाकर कार्य होने देंगे। निमाई ने कहा कि मैने जब इंकार किया तो उसने वहां लगे शिलापट्‌ट को तोड़ डाला और कहा कि देखते हैं कि तुम कैसे काम पूरा करते हो। इस बारे में निमाई ने तोपचांची बीडीओ को लिखित शिकायत गुरूवार को दिया और कार्रवाई की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री से भी शिकायत करूंगा।

दूसरी ओर इस मामले को लेकर पंचायत सचिवालय में जब दोनों पक्षों के बीच बैठक कराई गई तब भी हंगामा हो गया। वहीं वार्ड सदस्य शंकर साव ने कहा कि मुझ पर बेतुका आरोप लगाया जा रहा है जिसे मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। अगर कोई बात होती तो निर्माण के शुरू होने के वक्त ही विरोध कर देता।

निमाई मेरे घर के सामने की रहते हैं। निमाई ने जो भी आरोप लगाया है वह पूरी तरह से गलत है। उल्टे उसने ही सबके सामने हमलोगों को धमकी दिया है।

बंद योजना को दिखाता लाभुक।

खबरें और भी हैं...