प्राथमिक विद्यालय करमाटांड़ को विलय कर बंद किए जाने के विरोध में गुरुवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड लिख कर विलय को वापस लेने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन के पूर्व पंचायत के मुखिया विकास कुमार महतो की मौजूदगी में ग्रामीणों की विद्यालय में आमसभा हुई आमसभा के दौरान ग्रामीणों ने कहा की नियम को ताक पर रख कर विद्यालय का विलय किया गया है जो सही नहीं है विद्यालय में 21 बच्चे हैं तथा जिस विद्यालय में उक्त विद्यालय का विलय किया गया है उसकी दूरी 1 किलोमीटर से अधिक है ऐसे में किस आधार से विद्यालय का विलय किया गया है ग्रामीणों ने ग्रामसभा के माध्यम से विलय को निरस्त करने की मांग की ।
पंचायत के मुखिया विकास कुमार महतो ने कहा की ग्राम सभा के बैगर तथा नियम को ताक पर रख कर प्राथमिक विद्यालय करमाटांड़ को मानगो विद्यालय में मर्ज किया गया है जो सही नहीं है हम इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे जिस विद्यालय में विलय हुआ है उसकी दूरी 1 किलोमीटर से अधिक है और न्याय संगत नहीं है विभाग ने मनमाने तरीके से विद्यालय का विलय किया है। मौके पर खिरोधरमहतो,ईश्वरलाल महतो, जगदीश, दिनेश, नेमचंद महतो, लालचंद महतो, फूलचंद महतो, दिलीप, जुली देवी, सबिता, कौशल्या देवी, गंगीया देवी, चंपा देवी, मीना देवी,जानकी देवी समेत कई मौजूद थे ।
विलय के विरोध में बच्चों ने काला पट़्टी बांधकर धरना पर बैठे
डीबी स्टार. जोरापोखर
लक्ष्मी कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय को पारबाद मध्य विद्यालय में विलय को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों का धरना 11 वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों ने अपने आंखों पर काली पट्टी बांधकर शिक्षा विभाग का विरोध किया। नेतृत्व कर्ता सलीम आजाद ने बताया कि शिक्षा विभाग का नैतिकता का पतन हो गया है। ग्यारह दिनों से स्कूली बच्चे धरना, प्रदर्शन, भूख हड़ताल तक करने के बावजूद शिक्षा विभाग की आंखें नही खुल रही है जिसके विरोध में स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों ने धरना स्थल पर आंखों में पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कहा कि विलय को जल्द से जल्द वापस लिया जाय नही तो जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना देने को बाध्य हो जायेंगे। विरोध करने वाले में गणेश भारती, उषा देवी,मुन्नी देवी, चिंता देवी,कौशल्या देवी,पार्वती देवी आदि थे।
डीबी स्टार. गोमो
प्राथमिक विद्यालय करमाटांड़ को विलय कर बंद किए जाने के विरोध में गुरुवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड लिख कर विलय को वापस लेने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन के पूर्व पंचायत के मुखिया विकास कुमार महतो की मौजूदगी में ग्रामीणों की विद्यालय में आमसभा हुई आमसभा के दौरान ग्रामीणों ने कहा की नियम को ताक पर रख कर विद्यालय का विलय किया गया है जो सही नहीं है विद्यालय में 21 बच्चे हैं तथा जिस विद्यालय में उक्त विद्यालय का विलय किया गया है उसकी दूरी 1 किलोमीटर से अधिक है ऐसे में किस आधार से विद्यालय का विलय किया गया है ग्रामीणों ने ग्रामसभा के माध्यम से विलय को निरस्त करने की मांग की ।
पंचायत के मुखिया विकास कुमार महतो ने कहा की ग्राम सभा के बैगर तथा नियम को ताक पर रख कर प्राथमिक विद्यालय करमाटांड़ को मानगो विद्यालय में मर्ज किया गया है जो सही नहीं है हम इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे जिस विद्यालय में विलय हुआ है उसकी दूरी 1 किलोमीटर से अधिक है और न्याय संगत नहीं है विभाग ने मनमाने तरीके से विद्यालय का विलय किया है। मौके पर खिरोधरमहतो,ईश्वरलाल महतो, जगदीश, दिनेश, नेमचंद महतो, लालचंद महतो, फूलचंद महतो, दिलीप, जुली देवी, सबिता, कौशल्या देवी, गंगीया देवी, चंपा देवी, मीना देवी,जानकी देवी समेत कई मौजूद थे ।
विद्यालय में विलय के विरोध में आंखों में पट्टी बांध धरना पर बैठे बच्चे।