गोमो|तोपचांची बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से दो लाख रुपए की निकासी कर अपने घर जाने के दौरान सुभाष चौक पर कमली देवी नामक महिला से दो बाइक लुटेरों ने रुपए छीन लिए। महिला ने इस संबंध में तोपचांची थाने में लिखित शिकायत दी है। तोपचांची के नरकोपी निवासी झगरू रविदास की प|ी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे वह बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से दो लाख रुपए की निकासी करके घर जा रही थी तभी बस स्टैंड के पास दो युवक मोटरसाइकिल से आए और उनसे जबरन पैसे छीनकर भाग गए।