पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • लंबे समय से सीएलआई बने रहने वालों को इंजन में फुट प्लेट कराने और क्रू काउंसिलिंग में भेजने की मांग

लंबे समय से सीएलआई बने रहने वालों को इंजन में फुट प्लेट कराने और क्रू काउंसिलिंग में भेजने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने रेलवे प्रबंधन से मांग किया है कि धनबाद रेल मंडल में लंबे समय से चीफ लोको इंस्पेक्टर के पद पर बने रहने वालों को हटा कर उन्हें लाइन में फुट प्लेट कराया जाए या क्रू काउंसिलिंग के लिए भेजा जाए।

अलारसा के जोनल महासचिव एके राउत ने कहा कि हाल ही में संगठन ने दो सूत्री मांगों को लेकर जो तीन दिवसीय ब्लैक डे मनाया वह रेलवे में ऐतिहासिक था। अब इसके बाद मूंडी गरम आंदोलन शुरू होगा। वहीं उन्होंनें कहा कि मैने सीनियर डीपीओ से मिलकर मांग किया है कि हाल ही में सीसीसी/सीटीएलसी और सीपीसीएनएल के ड्राफ्टिंग पर रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार इन पदों पर सीधा लोको पायलट से ड्राफ्ट किया जाए जो नियमानुकूल होगा। इसी चीफ लोको इंस्पेक्टर से ड्राफ्ट करने की प्रक्रिया को बोर्ड ने गलत कहा है। यहां तक कि वर्तमान सीएलआई जो इन पदों पर काफी लंबे समय से एक साम्राज्य के शासक बन बैठे है उन्हें लाईन पर फुट प्लेट करने तथा क्रू काउंसिलिंग के लिए भेजा जाए।

सीनियर डीपीओ ने भी इस पर सहमति जताया है। श्री राउत ने कहा कि सीनियर डीपीओ ने कहा है कि इन पदों को सीएलआई से नहीं भरने देंगे और लोको पायलट से ही ड्राफ्ट करवाएंगे। धनबाद रेल मंडल में कई ऐसे सीएलआई है जो दस-दस वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...