पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • मौनसून शुरू होते ही ढ़ाई लाख पौधे लगाने के लिए वन विभाग ने जगह जगह पांच नर्सरी में पौधे कर लिए हैं तैयार

मौनसून शुरू होते ही ढ़ाई लाख पौधे लगाने के लिए वन विभाग ने जगह-जगह पांच नर्सरी में पौधे कर लिए हैं तैयार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तोपचांची वन विभाग के द्वारा जिले भर में पौधरोपण के लिए विभिन्न नर्सरी में करीब साढ़े ढा़ई लाख पौधे तैयार कर लिए है और उसे इस भीषण गर्मी में बचाने के लिए लगातार देख-रेख की जा रही है। पंद्रह जून के बाद बारिश शुरू होते ही यह पौधे क्षेत्र में लगाने शुरू कर दिए जाएंगें। तोपचांची वन विभाग के द्वारा प्रत्येक वर्ष लाखों पौधे तैयार किए जाते रहे है। इस बार भी बिगनोरिया, बलईटांड, मधुगोड़ा, राजाबांस पहाड़, में नर्सरी बनाए गए है। बिगनोरिया में 42 हजार, मधुगोड़ा में 42 हजार, बलईटांड़ और मधुगोड़ा में 35-35 हजार सहित अन्य नर्सरी में ये पौधे लगा दिए गए है। लेकिन गर्मी को देखते हुए इन्हें बचाने के लिए वन विभाग के लोग दिन-रात मेहनत कर रहे हैं ताकि बारिश शुरू होने के बाद इन्हें निर्धारित क्षेत्रों में लगाया जा सके।

लोग मुख्यमंत्री वन-जन योजना का उठाएं लाभ : तोपचांची के रेंजर गोरखनाथ यादव ने कहा कि नर्सरी में पौधे तैयार हो रहे हैं। गर्मी में उसे बचाए रखने के लिए लगातार ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि मुख्यमंत्री वन-जन योजना का लाभ लोग नहीं उठा रहे हैं। अब तो एक एकड़ की जगह मात्र पचास डिसमिल जमीन पर ही यह योजना शुरू किया जा सकता है। जिन्हें भी इसका लाभ लेना हो वे कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते है। साथ ही अंचलाधिकारी यह भी प्रमाणित करा लें कि उक्त जमीन उनके नाम पर है।

गर्मी को देखते हुए उसे बचाए रखने का हो रहा है प्रयास

खबरें और भी हैं...