पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • पीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों ने टुंडी, राजगंज, तोपचांची में की बैठक

पीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों ने टुंडी, राजगंज, तोपचांची में की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलियापुर में 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा के जिला महामंत्री राम प्रसाद महतो के नेतृत्व में शनिवार को टुंडी, तोपचांची और राजगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई जिसमें कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी को लेकर रणनीति बनायी गई। श्री महतो ने कहा कि कार्यक्रम में ग्रामीणों के ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को लेकर पार्टी जनसंपर्क अभियान चलाएगी और राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को बताते हुए कार्यक्रम स्थल पर चलने का आह्वान किया जाएगा। टुंडी में बैठक में श्री महतो ने कहा कि ग्रामीणों के हित में जितने कार्य भाजपा सरकार ने किए है उतने कार्य आज तक गैर भाजपा सरकार ने नहीं किया था। तोपचांची में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि गांव-गांव में पीएम के कार्यक्रम को लेकर दीवार लेखन कराया जाए।

तोपचांची में बैठक को संबोधित करते राम प्रसाद महतो।

खबरें और भी हैं...