तोपचांची प्रखंड के ढांगी एवं ब्राह्मणडीहा पंचायत में भ्रष्टाचार समाप्त करने की मांग को लेकर झारखंड जनहित मोर्चा ने तोपचांची बीडीओ से मिलकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। मोर्चा के माना पाठक ने बताया कि 14वें वित्त द्वारा ढांगी पंचायत के लेवाटांड़ में बांध घाट एवं विशुनपुर में बांधघाट एक वर्ष पूर्व तैयार हो चुका है लेकिन इसके बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। वहीं ब्राह्मणडीहा पंचायत में आसनासिंघा ग्राम में पुराना बांध की मिट्टी भराई होने के बावजूद भुगतान रोके रखा गया है। इसके अलावा कई अन्य मामले है जो भ्रष्टाचार से सीधे जुड़ हुए है। उन्हें यदि 28 मई तक दूर नहीं किया गया तो 29 मई से मोर्चा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू देगी। मोर्चा ने बीडीओ विजय कुमार को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है।