जिप सदस्य ने गोमो स्टेशन के पास पनशाला का किया उद्घाटन
गोमो में पनशाला का उद्घाटन करते जिप सदस्य और अन्य गणमान्य लोग।
डीबी स्टार. गोमो
गोमो स्टेशन के सामने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिप सदस्य हीरामन नायक ने राहगीरों तथा यात्रियों के लिए पनशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रेलवे के कई अधिकारियों के अलावा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। श्री नायक के द्वारा विगत पंद्रह वर्षों से पनशाला प्रत्येक वर्ष चलाया जाता है।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मध्य रेलवे एससी/एसटी एसोसिएशन के बबन राम ने कहा कि जिप सदस्य द्वारा सिर्फ पनशाला ही नहीं बल्कि क्षेत्र में कई सामाजिक कार्य किए गए है जो सराहनीय है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नायक ने कहा कि लोगों के सहयोग से ही मैं ये सब करने में सक्षम हो रहा हूं। आगे भी इस तरह की कई और योजनाएं क्षेत्र में चलाई जाएगी। उन्होंनें कहा कि क्षेत्र में गरीब लड़कियों के विवाह में भी जो सहयोग होगा वह मैं पहले से ही करता आ रहा हूं और करता रहूंगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीके सिन्हा ने कहा कि गोमो जैसे स्टेशन के बाहर इस तरह की सेवा देना अपने आप में महान कार्य है वह भी इतने लंबे समय से।
इस अवसर पर पीके सिन्हा, सीटीएफआर गोविंद राम, पीके मोइत्रा, विजय, झंटू दा, विद्यानंद यादव, नंद किशोर झा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।