ठाकुर कुल्ही फुटबॉल स्टेडियम में मैदान की हुई पूजा अर्चना
बिरसा मुंडा फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी।
डीबी स्टार. गोमो
बिरसा मुंडा फुटबॉल क्लब ठाकुर कुल्ही की ओर से पोइला बैसाख के अवसर पर स्थानीय स्टेडियम में महिला एवं पुरूषों का फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। साथ ही मैदान की पूजा भी की गई।
कार्यक्रम की शुरूआत दयानंद पब्लिक स्कूल की बैंड से हुई। इसके बाद मैदान की पूजा-अर्चना करने के बाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों मैच दोस्ताना मैच खेले गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी संगीता सोरेन आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में संजय, संतोष, राजू, तारकनाथ, संदीप, मिलन सिन्हा, संजीव, सत्यप्रकाश, कोच अजय चौबे, टुन्ना सिंह, दुर्गा सिंह, रंजीत, कार्तिक सचिव मनोज सिंह सहित दर्जनों लोग थे।