ट्रक पेड़ से टकराया, शीशा तोड़कर निकला चालक
गोंडाहूर| मंगलवार की दोपहर कापसी के झिलमिल ढ़ाबे के सामने मक्के से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर जामुन के पेड़ से जा टकराया। हादसे में बाद ट्रक पलट गया। इसमें ट्रक का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर ट्रक का शीशा तोड़कर बाहर निकला। उसे उपचार के लिए पखांजूर अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक संबलपुर निवासी जयेश बोथरा की बताई जा रही है। परलकोट क्षेत्र से गांवों से मक्का भरकर ट्रक सीजी 08 एल 1346 संबलपुर जा रहा था। इसी दौरान कापसी के पास ट्रक का पट्टा टूट गया और ट्रक पेड़ से टकरा गया । जिस जगह हादसा हुआ उसे के बाद ही पुलिया है। जहां अक्सर लोग बैठे रहते हैं। लेकिन दोपहर होने के कारण कोई नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं ट्रक के पलट जाने से मार्ग भी काफी देर तक अवरूद्ध रहा।